कौशाम्बी, दिसम्बर 19 -- नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम में उर्स शुक्रवार को शुरू हुआ। उर्स 26 दिसंबर तक चलेगा। दरगाह के मुतवल्ली वली अशरफ ने बताया कि ख्वाजा कड़क शाह अब्दाल का 731वां उर्स है। 23 दिसंबर को गागर जुलूस उठेगा। उर्स में झूला, सर्कस सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हैं। कई प्रदेश से जायरीन आते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...