बलरामपुर, जनवरी 27 -- गैड़ास बुजुर्ग, संवाददाता। उतरौला नगर के मोहल्ला रफी नगर स्थित बाबा हज़रत ख्वाज़ा हसन जैनुल्लाह शाह शफी का 125वां तीन दिवसीय सालाना उर्स-ए-मुक़द्दस 30 जनवरी से शुरू होकर एक फरवरी को अकीदत और सम्मान के साथ सम्पन्न होगा। उर्स की शुरुआत कारी सलाहुद्दीन की किरअत से होगी। कार्यक्रम की निजामत मौलाना मोइन अख्तर और नूर मोहम्मद वाहिदी करेंगे, जबकि सदारत की जिम्मेदारी आरिफ रज़ा निभाएंगे। पहले दिन सुबह मजार शरीफ का गुस्ल किया जाएगा। इसके बाद दोपहर में कमेटी अध्यक्ष महफूज़ गनी की अगुवाई में गागर व चादर का पारंपरिक जुलूस निकाला जाएगा, जो तयशुदा मार्गों से होकर पुनः मजार शरीफ पर पहुंचेगा। रात में तकरीरी कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें सैयद नजीरुल हसन, लखनऊ के मुफ्ती कमालुद्दीन और मौलाना अदहम खिताब करेंगे। वहीं जैनुल आबेदीन, सैफ रज़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.