लोहरदगा, दिसम्बर 24 -- लोहरदगा, संवाददाता । लोहरदगा शहर समेत पूरे जिले में बेहिसाब ठंड के बावजूद मध्य रात्रि के बाद तक मसीही विश्वासी प्रभु येशु के आगमन पर प्राथना में लीन रहे। येशु मसीह के जन्म की झांकी प्रस्तुत करती चरनी और ख्रीस्तमस ट्री को मसीही विश्वासी अपने घरों से लेकर चर्चों तक सजाये हुए थे। मध्य रात्रि चर्च का घण्टा बज उठा। मसीही विश्वासी प्रभु येशु के आगमन की धमक के साथ ही झूम उठे। आतिशबाजी के साथ विश्वासी एक दूसरे को खुश पर्व की बधाई देते नजर आए। लोहरदगा के सभी चर्चों में विश्वासियों में खासा उत्साह देखा गया। प्रभु यीशु मसीही के जन्मोत्सव पर लोग ढोल नगाड़ों के साथ झूमते हुए परंपरिक नृत्य करते रहे। चर्चों में कोयर दल द्वारा प्रभु येशु मसीही से संबंधित गीत गाये गए। मौके पर मसीही धर्मगुरुओं ने प्रभु येशु मसीही के आगमन का संदेश देत...