रांची, फरवरी 1 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड अंतर्गत बिल्सेरिंग स्थित ऐतिहासिक ख्रिस्तान डेरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 169वां ख्रिस्तान डेरा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ख्रिस्तान डेरा को ईसाई समुदाय के इतिहास में दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं ऐतिहासिक केंद्र माना जाता है। मान्यता है कि इसी स्थल से इस क्षेत्र में ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार की शुरुआत हुई थी, जिस कारण आज भी यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। महोत्सव के अवसर पर झारखंड सहित पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं सामूहिक प्रार्थना के लिए पहुंचे। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में अनुशासन और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन एवं आय...