बिजनौर, मार्च 8 -- बिजनौर। ग्राम स्वाहेड़ी निवासी अमित कुमार की बेटी अन्तर्राष्ट्रीय शूटर ख्याति चौधरी और ग्राम बहादुरपुर जट के बीस वर्षीय प्रियांशु पुत्र दानवीर सिंह का चयन विश्व शूटिंग चैम्पियनशिप में भारतीय टीम की ओर से खेलने का गौरव प्राप्त किया है। दिल्ली में आयोजित ट्रायल में दस मीटर राइफल स्पर्धा के लिए जनपद के दो प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन हुआ है । यह चेम्पियनशिप मई में जर्मनी में खेली जाएगी। ख्याति चौधरी पहले भी अन्तर राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत कर जिला व देश का नाम रोशन कर रही हैं। इस बार प्रियांशु को भी जूनियर वर्ग में सफलता प्राप्त हुई है। विश्व चैम्पियनशिप में चयन का समाचार मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया है। शूटिंग कोच आकाश कुमार, आशु कुमार, विवेकानन्द दिव्य भारती के अध्यक्ष योगेन्द्र पाल सिंह योगी, भारतीय रेडक्रास स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.