फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 14 -- कायमगंज। नगर से सटे गांव घसिया चिलौली निवासी दिनेश की 7 वर्षोंय पुत्री शिल्पी व देवेंद्र का 6 वर्षोंय पुत्र इवांश गर्म खौलते पानी में गिरकर गंभीर झुलस गए। गंभीर हालत मे परिजन सीएचसी लाये। जहाँ परिजनों ने बताया कि घर पर शिल्पी ,इवांश को गोद मे उठा रही थी वहीं रखा पानी खौल रहा था तभी अचानक शिल्पी अपना बैलेंस खो बैठी और इवांस को लेकर खौलते पानी पर गिर गई। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...