जौनपुर, दिसम्बर 3 -- सुरेरी। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर बाजार में मंगलवार को सुबह रेस्टोरेंट संचालक की पत्नी खौलते तेल से झुलस गई। शंकर मोदनवाल का घर सुल्तानपुर बाजार में है। वह अपने घर के सामने रेस्टोरेंट चलाता है। सुबह उसकी पत्नी नेहा मोदनवाल किचन में बूंदी बनाने के लिए खौलते तेल की कड़ाही उतार रही थी। इसी दौरान पैर फिसल जाने से खौलता तेल उसके शरीर पर गिर पड़ा, जिससे उसकी कमर से नीचे का हिस्सा झुलस गया। परिजनों ने उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बताया कि नेहा की हालत गंभीर, परंतु नियंत्रण में है। सूचना पर उपनिरीक्षक भगवान यादव, उपनिरीक्षक नंदलाल चौबे सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर लौट गए। प्रभारी निरीक्षक सुरेरी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि खौलते कड़ाही के तेल में बूंदी बनाई जा रही थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.