जौनपुर, जनवरी 6 -- सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर बाजार में एक रेस्टोरेंट संचालक की पत्नी की दो दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। एक माह पूर्व खौलते तेल से गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता 28 वर्षीय नेहा ने उपचार के दौरान सोमवार को दम तोड़ा। घटना के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन मौत की परिस्थितियां अब भी कई सवाल खड़े कर रही हैं। मृतका के पति शंकर मोदनवाल ने कह कि नेहा घर के अंदर किचन में बूंदी निकाल रही थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह खौलते तेल में गिर गई, जिससे उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां लंबे उपचार के बाद बीते सोमवार को उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सुरेरी राजेश कुमार मिश्र ...