गाजीपुर, जनवरी 22 -- खानपुर (गाजीपुर)। सैदपुर थाना क्षेत्र के रामचरनपुर खैरा गांव में बुधवार को खौलते हुए पानी का बर्तन गिर जाने से मां और बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। जिसके बाद दोनों को फौरन सैदपुर सीएचसी लाया गया, जहां से मां को रेफर कर दिया गया। गांव निवासी 45 वर्षीय नीलम देवी बुधवार को सर्दियों में नहाने के लिए पानी गर्म कर ले जा रही थीं, तभी हाथ से बर्तन छूट गया और उसमें भरा खौलता हुआ पानी उनके ऊपर गिर गया, जिससे वो गंभीर रूप से झुलस गई। इसके अलावा वहीं मौजूद उनकी 22 वर्षीय बेटी शगुन पर भी पानी पड़ गया, जिससे वो भी झुलस गई। परिजन दोनों को लेकर फौरन सीएचसी आए, जहां से नीलम को रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.