मुंगेर, मार्च 9 -- हवेली खड़गपुर। शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के दरियापुर मंदिर टोला में घर में खेलने के दौरान चार वर्षीय बच्ची के ऊपर खौलता हुआ दूध गिर गया। जिसमें बच्ची बुरी तरह से झुलस गई। घटना के संबंध में दरियापुर मंदिर टोला निवासी दिवाकर कुमार ने बताया कि उनकी चार वर्षीय बेटी रौशन भारती घर के आंगन में खेल रही थी और चूल्हे पर दूध गर्म हो रहा था। खेलने के क्रम में वह चूल्हे के पास पहुंच गई और खौलते हुए दूध के बर्तन उसके ऊपर गिर गया। जिसके कारण बच्ची रौशन भारती का दोनों हाथ बुरी तरह से झुलस गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.