महोबा, जनवरी 21 -- अजनर (महोबा), संवाददाता। पिता की तेरहवीं कर रहे बेटे को दबंगों ने चाकू से गोद कर मार डाला। उसे बचाने आए भाई और चाचा समेत चार लोगों पर भी हमला कर घायल कर दिया। लेवा गांव में इस सनसनीखेज वारदात से लोग सहमे हैं। चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चचेरे भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दो नामजद सहित छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अजनर थाना क्षेत्र के लेवा गांव निवासी रामकृपाल खंगार की 14 दिन पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। सोमवार को उनके घर पर त्रयोदशी कार्यक्रम चल रहा था। इसके दौरान बाइक सवार दबंग बार-बार घर के बाहर से गुजरते हुए छींटाकशी कर रहे थे। रामकृपाल के 18 वर्षीय पुत्र विकास ने दो-तीन बार दबंगों को समझाने की कोशिश की। इस पर वे गालीगलौज करने लगे। विरोध करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.