बिजनौर, दिसम्बर 18 -- शेरकोट। खो नदी के किनारे पिछले दो सप्ताह से दहशत का पर्याय बने अजगर को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है।अजगर की मौजूदगी से लोग खो नदी किनारे जाने से कतरा रहे थे। वन विभाग की टीम ने दो बार मौके पर पहुंचकर अजगर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। रेंजर शशांक गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को वन विभाग की टीम ने एक बार फिर रेस्क्यू अभियान चलाया। इस अभियान में वन रक्षक विपिन कुमार, चौकीदार तथा एनजीओ इंचार्ज भास्कर मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया अजगर लगभग बारह फीट लंबा तथा पचास किलोग्राम से अधिक वजन का था। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.