महाराजगंज, दिसम्बर 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सेंट जोसेफ स्कूल चौक रोड धनेवा-धनेई का चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो सीनियर बालिका वर्ग में बेहतर प्रदर्शन कर ग्रीन हाउस विजेता रहा। जबिक ब्लू हाउस उप विजेता रहा। इसके पहले उप प्रधानाचार्य सीजू पीके ने खेल का शुभारंभ किया। प्रबंधक सीजे थॉमस ने कहा कि स्वस्थ शरीर से स्वस्थ मस्तिष्क होता है। ऐसे में विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ ही खेलना जरूरी है। खेल को खेल भावना से खेलने पर जोर दिया। चेस प्रतियोगिता अंडर-11 बालक वर्ग में आर्य प्रताप व बालिका वर्ग में सिद्धि जायसवाल अव्वल रही। अंडर-13 में मारुति नंदन कसौधन व प्रेरणा पाठक ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में आयुष श्रीवास्तव व बालिका में नैंसी यादव प्रथम, सीनियर बालक वर्ग में प्रिंस ...