हल्द्वानी, नवम्बर 20 -- कालाढूंगी। जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में खेल विभाग हल्द्वानी द्वारा संचालित प्रशिक्षण शिविर से 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कोच राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि टीना आर्य, दिव्यांशु टम्टा, मानस नेगी, देवेश टम्टा, शगुन पांडे, नमिता आर्य, राशि मेहरा, पलक सैनी, सुप्रिया, कृष्णा, दिनेश भंडारी, विनोद सैनी, साक्षी जोशी का चयन हुआ है। 26 से 29 नवंबर ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज धमोला में होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालयी खो खो प्रतियोगिता में यह खिलाड़ी नैनीताल का प्रतिनिधित्व करेंगे। उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत, चेयरमैन रेखा कत्यूरा, मनमोहन सिंह बसेड़ा, राजेश बिष्ट, त्रिलोक गोस्वामी ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...