जौनपुर, दिसम्बर 7 -- मुफ्तीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लालती कुमुदेश्वर महाविद्यालय घुरहूपुर में रविवार को पूर्वांचल विश्व विद्यालय की ओर से अंतर महाविद्यालयी खो खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें लालती कुमुदेश्वर महिला महाविद्यालय प्रथम स्थान पा कर विजेता रह। जबकि पीजी कालेज गाजीपुर द्वितीय तथा सहकारी पीजी कालेज मेहरावा तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने रणजीत सिंह को पर्यवेक्षक नामित किया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख मुफ्तीगंज विनय कुमार सिंह ने विजेता तथा उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े खेल के आयोजन के लिए मुफ्तीगंज ब्लाक के इस कालेज को चुना जाना हर्ष का विषय है। उन्होंने इसके लिए महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ.दिनेश कुमार तिवारी को बधाई दी। प्रबंधक डॉ.दिनेश तिवा...