महाराजगंज, सितम्बर 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। माध्यामिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन जेएलएनएस पीजी कालेज के ग्राउंड में हुआ। संयोजक महराजगंज इंटर कालेज महराजगंज के प्रधानाचार्य डा. सुजीत कुमार चौधरी व क्रीडाध्यक्ष वीरन प्रसाद की देखरेख में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। महराजगंज इंटर कालेज की टीम का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में बालक व बालिका अंडर 19 व अंडर 14 की कुल 19 टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र व विशिष्ट अतिथि गणेश शंकर स्मारक इंटर कालेज के प्रधानानार्य धनजय सिंह ने शुभारंभ किया, संचालन कुमुद रंजन सिंह ने किया। फाइनल मैच के अन्डर-14 बालक वर्ग में महराजगंज इंटर कालेज महराजगंज विजेता तथा पनियरा इंटर कालेज पनियरा उपविजेता रहा। वहीं बालिका वर्ग में महराजगंज इंटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.