रांची, अक्टूबर 13 -- रांची। डीएवी की राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में डीएवी गांधीनगर विजेता बना। डीएवी हेहल की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में गांधीनगर ने डीएवी इस्पात बोकारो को पराजित किया। प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने विजेता टीम को हार्दिक बधाई दी और कहा कि भविष्य में हमारे ये खिलाड़ी विद्यालय के साथ-साथ झारखंड का नाम रौशन करेंगे। निराकार आचार्य, ब्रजेश सिन्हा, सतीश कुमार, संत कुमार, गोविंद झा, कौशल कुमार, स्वाति शिप्रा व अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...