गंगापार, फरवरी 13 -- क्षेत्र के भदरपुर सिकन्दरा में स्थित ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज के तत्वावधान में एक इण्टर कॉलेज स्तर की खो-खो प्रतियोगिता बालक/बालिका वर्ग का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ प्रबंधक अजय कुमार मिश्र ने फीता काट कर किया। इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग लिया। जिसमें राउण्ड रोबिन प्रद्धति के आधार पर मैच कराये गये। जिसमें फाइनल बालक वर्ग में केबीएम इंटर कालेज कमलानगर व सिसई सिपाह क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें सिसई सिपाह क्लब 4 प्वाइन्ट से मैच जीत लिया। बालिका वर्ग में में जानकी देवी इंटर कालेज बिगहिंया व पं हनुमत दत्त इंटर कालेज इस्माइलगंज के मध्य खेला गया। फाइनल मैच जानकी देवी इंटर कालेज की टीम विजयी रही। विजयी टीमों के खिलाड़ियों को 1500 रुपये का नकद व ट्राफी प्रबंधक ने देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य ...