अमरोहा, दिसम्बर 12 -- रायल स्कालर्स एकेडमी में चल रहे तीन दिवसीय खेल महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को खो-खो में कनिका की टीम ने प्रथम स्थान किया। इसके अलावा कबड्डी, फुटबाल, कैरम व लूडो आदि प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। शहर के मझौला मार्ग स्थित स्कूल परिसर में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। खो-खो में कक्षा चार से छह की छात्राओं की टीम में कैप्टन कनिका की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह से आठ तक में एमएस ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह से आठ तक एमएस ग्रुप में हिमांशी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा एक व दो से कल्प्रेरे की टीम से जीएन ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह से आठ तक की कबड्डी में एमएस ग्रुप से समीर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल...