बाराबंकी, नवम्बर 20 -- बाराबंकी। बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को पुलिस लाइन परिसर में शुरू हुई। पहले दिन बालक व बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में खो-खो व कबड्डी की प्रतियोगिता कराई गई। इसमें खो-खो में बालिका वर्ग में सिरौलीगौसपुर व बालक वर्ग में पूरे डलई की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने किया। जिला समन्वयक पुनीत श्रीवास्तव व पीयूष श्रीवास्तव द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए कबड्डी एवं खो-खो की प्रतियोगिता प्रारंभ की गई। जिला व्यायाम शिक्षिका श्रीमती ऋतु पाठक ने इस प्रतियोगिता परिणाम घोषित किया। इसमें बालिका वर्ग में विजेता सिरौलीगौसपुर व उपविजेता निंदूरा ब्लॉक रहा। बालक वर्ग विजेता पूरेडलई व उपविजेता सिरौली गौसपुर ब्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.