बस्ती, नवम्बर 10 -- बस्ती। भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान अयोध्या में 69वीं प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का समापन हुआ । प्रतियोगिता में बस्ती जनपद ने सब जूनियर बालक वर्ग में प्रदेश में दूसरा तथा जूनियर बालक वर्ग में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से खुशी का माहौल है। मंडलीय क्रीड़ा सचिव अमित यादव और जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतिभाएं पूरे जनपद का गौरव बढ़ा रही हैं। बच्चों की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। ऐसे प्रयासों से ये बच्चे आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नाम रोशन करेंगे। कोच अजय कुमार वर्मा रंजन ओझा, अमरनाथ मौर्य, कृष्ण कुमार पाठक, रमेश चंद्र गुप्ता, सुनील कुमार, अरुण कुमार, दीपक सिंह, सुरेंद्र शुक्ला, वेद प्रकाश द्विवेदी, राम सिंह, हरीश सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.