मुरादाबाद, मार्च 24 -- सोनकपुर स्टेडियम में सोमवार को पुरुष वर्ग की ओपन स्टेट खो-खो प्रतियोगिता का आगाज हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल पांच मैच खेले गए। पहला मुकाबला मेरठ और प्रयागराज के बीच हुआ। इसमें मेरठ ने 15-12 के स्कोर से यह मैच जीता। दूसरे मैच में जौनपुर की टीम ने गौतमबुद्धनगर को 10-08 का स्कोर से हराया। तीसरा मैच-अमरोहा व मुरादाबाद के बीच खेला गया, जिसमें अमरोहा की टीम ने 14-10 का स्कोर बनाकर यह मैच जीता। चौथा मैच-बिजनौर व मेरठ के बीच खेला गया, जिसमें बिजनौर की टीम ने 13-12 का स्कोर बनाकर एक प्वाइंट से यह मैच जीता। पाचवां मैच-श्रावस्ती व लखनऊ के बीच खेला गया, जिसमें श्रावस्ती की टीम ने 18-08 का स्कोर से यह मैच जीता। निर्णायक मंडल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.