अमरोहा, अक्टूबर 12 -- एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को अंडर-17 इंटर हाउस खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। कक्षा छह से नौ व 11वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय के चारों हाउस आर्यभट्ट, भास्कर, रोहिणी और कल्पना की टीमों ने प्रदर्शन कर खेल प्रतिभा का परिचय दिया। सेमीफाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में पहला मुकाबला कल्पना हाउस व भास्कर हाउस के बीच खेला गया। भास्कर हाउस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला रोहिणी हाउस और आर्यभट्ट हाउस के बीच हुआ। इस मैच में रोहिणी हाउस ने शानदार वापसी कर जीत हासिल की। बालिका वर्ग में कल्पना हाउस ने आर्यभट्ट हाउस को हराया। वहीं भास्कर हाउस ने रोहिणी हाउस पर विजय प्राप्त की। भास्कर और रोहिणी (बालक वर्ग) तथा भास्कर और कल्पना (बालिका वर्ग) की टीमें आगामी वार्षिक खेल महोत्सव के फाइनल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.