रुद्रपुर, अगस्त 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस पर नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सदन स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ़ राहुल किशोर, डॉ़ मृदुला किशोर व प्रधानाचार्य डॉ़ बृजेश कुमार दुबे ने किया। शुक्रवार को आयोजित बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में नेहरू हाउस और सुभाष हाउस के बीच मुकाबला हुआ। इसमें नेहरू हाउस ने विजय हासिल की। दूसरे सेमीफाइनल में कलाम हाउस ने आजाद हाउस को पराजित किया। फाइनल मुकाबले में कलाम हाउस ने नेहरू हाउस को हराकर विजय हासिल की। बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में कलाम हाउस ने नेहरू हाउस को हराया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में सुभाष हाउस ने आजाद हाउस को पराजित किया। बालिका वर्ग के फाइनल मैच में सुभाष हाउस ने कलाम हाउस को हराकर खिताब अपने नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.