अलीगढ़, दिसम्बर 8 -- अलीगढ़। विश्व भारती पब्लिक स्कूल में चैंपियंस अवॉर्ड सेरेमनी का भव्य आयोजन बड़े हर्ष और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने किया। समारोह की मुख्य अतिथि विजय सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि श्योराज सिंह उपाध्यक्ष ब्रज भाजपा रहे। कार्यक्रम में सीनियर व जूनियर कबड्डी (बालक-बालिका) तथा सीनियर व जूनियर खो-खो (बालक-बालिका) टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसएसआई अवधेश, अरविन्द पंडित ब्राह्मण महासभा, विपिन गुप्ता, मनीष राय, आलोक झा, पूनम पाली मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...