कानपुर, दिसम्बर 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से राज्य स्तरीय महिला वॉलीबाल और खो-0खो प्रतियोगिता 25 से 27 दिसंबर के बीच जौनपुर स्टेडियम में होगी। दोनों प्रतियोगिताओं में कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए वॉलीबाल का जिला स्तरीय ट्रायल 17 दिसंबर को सुबह दस बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल 18 दिसंबर को सुबह दस बजे से ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगा। वहीं, खो-खो का जिला स्तरीय ट्रायल 17 दिसंबर को दोपहर 12 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल 18 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से पीरोड स्थित हरसहाय इंटर कॉलेज में लिया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...