अररिया, फरवरी 7 -- जोकीहाट, (एस)। प्रखंड के महलगांव पंचायत के बोड़ैल गांव से करहरा जोड़ने वाली सड़क पर करीब सात साल बाद भी खोढ़ा धार में पुल का निर्माण नही हो पाया है। जिससे कई गांवों का यातायात प्रभावित है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि सुखाड़ के दिनों में डायवर्सन से होकर चलते है। लेकिन बारिश होते ही लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। यही नही बाढ़ के दौरान डायवर्सन में पानी भर जाने लोगों को नाव के सहारे पार उतरना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन बाढ़ पूर्व वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.