गाजीपुर, फरवरी 21 -- सैदपुर। नगर के खोवा मण्डी स्थित मजार के परिसर में शुक्रवार शाम एक 48 वर्षीय अधेड़ का शव मिला। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे समाजसेवी अभिषेक शाहा ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। लोगों के मुताबिक अधेड क्षेत्र में भीख मांगना था। आसपास के लोगों के मुताबिक वह गुरुवार शाम से कंबल ओढ़ कर सोया था। शंका होने पर देखा गया तो वह मृत पड़ा था। मृतक का शिनाख्त नहीं हो पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...