प्रयागराज, फरवरी 18 -- माघ मेला का समापन होने के बाद अस्थायी पांटून पुलों को हटाने की शुरुआत हो चुकी है। बुधवार को गंगोली-शिवाला व ओल्ड जीटी पांटून पुल को हटाने के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। फाफामऊ की ओर गंगा पर बनाए गए दोनों पुलों को भी हटाने का निर्णय लिया गया है। जबकि चकर्ड प्लेट व पांटून को पीडब्ल्यूडी के स्टोर में ले जाने के लिए काली व त्रिवेणी पांटून पुल को अभी छोड़ा गया है। महाशिवरात्रि स्नान पर्व के बाद पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड चार कुम्भ मेला की ओर से पुलों को हटाने की योजना बनाई गई थी। मेले के लिए इस बार कुल नौ पुल बनाए गए थे। खंड के सहायक अभियंता धनीराम पटेल ने बताया कि मेला उजड़ चुका था और पुल पर लगाई गई लाइट व अन्य उपकरणों को सुरक्षित रखने के लिए पुल को हटाने का काम शुरू कराया गया है। एक महीने के भीतर सात पुल की सामग्...