बागेश्वर, नवम्बर 11 -- उत्तराखंड वन विकास निगम, कर्मचारी संगठन का गठन किया गया। इस मौके पर विनोद खोलिया लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए। लकड़ी टाल में लागिंग प्रभाग के कर्मचारी संगठन के द्विवार्षिक चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर ललित मोहन उपाध्यक्ष, कुमुद कांडपाल मंत्री, राजेंद्र सिंह परिहार कोषाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह संयुक्त मंत्री, विवेक चमोला संगठन मंत्री, उमेश चंद्र उपाध्याय प्रचार मंत्री चुने गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...