चंदौली, जनवरी 2 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विकास खंड के ग्राम पंचायत खोर में लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई पक्की सड़क खराब हो गई है। जिसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने इस सड़क को बनाने के लिया कई बार लोक निर्माण विभाग को अवगत कराया गया परंतु विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गई। सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि लाखों रुपये की लागत से बनी सड़क का यह हाल, घोटाले की ओर संकेत कर रहा है। इसकी भी जांच कराई जानी चाहिए। ग्रामीण विजय कुमार कनौजिया, संजय सिंह, आलोक कुमार, अखिलेश, बबलू सिंह इत्यादि ने क्षेत्रीय विधायक से भी इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है। सड़क निर्माण की मांग की गई की सड़क को संबंधित विभाग से बनवाने की पहल करे। विधायक ने आश्वासन भी दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.