गिरडीह, जनवरी 6 -- खोरीमहुआ। उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल कार्यालय, खोरीमहुआ एवं प्रखण्ड कार्यालय, धनवार परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ अनिमेष रंजन ने बताया कि शिविर के माध्यम से कुल 25 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जिसमें अनुमंडल कार्यालय, खोरीमहुआ से 19 यूनिट तथा प्रखण्ड कार्यालय, धनवार से 06 यूनिट रक्त शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों एवं आम लोगों की सक्रिय भागीदारी से यह कार्य संपन्न हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...