गिरडीह, जनवरी 11 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक झारखंड आंदोलन के पुरोधा एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की 83वीं जयंती धनवार प्रखंड क्षेत्र के खोरीमहुआ स्थित झामुमो कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी तथा बीस सूत्री अध्यक्ष सह जिला संगठन सचिव सफीक अंसारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि "हम सबके गुरु शिबू सोरेन भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका संघर्ष, उनकी राजनीति और उनका सपना आज भी झारखंड की आत्मा में जीवित हैं। 4 अगस्त 2025 को उनके निधन...