बेगुसराय, नवम्बर 4 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के खोरमपुर में महागठबंधन प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करने गयी निगम के वार्ड-35 की पार्षद शगुफ्ता ताजवर को असमाजिक तत्वों ने चुनाव प्रचार नहीं करने की धमकी दी। वार्ड पार्षद ने इसकी शिकायत राजद प्रत्याशी बोगो सिंह व उनके भाई संजीव सिंह को दी। उसके बाद संजीव सिंह ने शहर के हेमरा स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय में प्रेसवार्ता कर इसकी कड़ी भर्त्सना की। प्रेसवार्ता में वार्ड पार्षद शगुफ्ता ताजवर भी मौजूद थी। पार्षद ने मीडिया को बताया कि जब वह चुनाव प्रचार करने गयी तो वहां रंजन सिंह समेत अन्य धमकाया कि यहां से मेरा घर 50 मीटर की दूरी पर है। दोबारा चुनाव प्रचार करने के आयी तो पैर काट देंगे। राजद प्रत्याशी के भाई संजीव ने डीएम से खोरमपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.