लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- लखीमपुर। होली त्योहार पर मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान चल रहा है। शुक्रवार को विशेष अभियान के तहत खाद्य पदार्थों की जांच के दौरान कुल 11 सैम्पल भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा बृजेन्द्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को चलाए गए अभियान के दौरान महेवागंज से बेसन, फ्लेवर्ड पानी, दो कार्बोनेटेड वॉटर व फ्रूट ड्रिंक के सैम्पल भरे गए। इसके अलावा सैदापुर से पनीर, फूलबेहड़ से खोया व छेना मिठाई, मिलपुरवा से छेना मिठाई, बम्हनपुर से एडिबल फैट व खरवहिया से सौंफ के नमूने भरे गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्य, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार सिंह, रमेश सिंह, विश्राम, नत्थू कुशवाहा, अरविंद सिंह, राम बाबू व रामजी शुक्ल शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...