श्रावस्ती, जनवरी 28 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 25 लाख रुपये कीमत के 109 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए। बुधवार को एसपी राहुल भाटी ने स्वामियों को उनके मोबाइल फोन लौटा दिया। मोबाइल फोन पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसपी भाटी की ओर से मोबाइल फोन बरामद करने के निर्देशित किया गया था। एसपी के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम तथा क्षेत्राधिकारी लाइन आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल की ओर से सुनियोजित व तकनीकी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम की ओर से मोबाइल आईएमईआई नम्बर ट्रैकिंग, लोकेशन एनालिसिस व नेटवर्क डेटा का विश्लेषण करते हुए विभिन्न थानों से प्राप्त गु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.