लखनऊ, अक्टूबर 13 -- -प्रदेशभर में तीन करोड़ से अधिक की खाद्य सामग्री जब्त, 80 लाख से अधिक की नष्ट कराई -त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग चला रहा विशेष अभियान -विभाग के टोल फ्री नंबर पर दे सकते हैं मिलावटी सामान के निर्माण या बिक्री की जानकारी लखनऊ, विशेष संवाददाता कहीं खोया में मिलावट है तो कहीं खाद्य तेलों में। अचार से लेकर मिठाइयों तक में गड़बड़ी मिली है। दीपावली व अन्य त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़े पैमाने पर खाद्य पदार्थों में कमियां पाई गई हैं। प्रदेश भर में करीब तीन करोड़ की सामग्री जब्त करने के साथ ही 80 लाख से अधिक मूल्य की मिलावटी खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया है जबकि उन्नाव में मिलावट खोया पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कराई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.