भागलपुर, जनवरी 27 -- भागलपुर। मिरजानहाट के मदनुचक स्थित खोपड़िया बाबा ठाकुरबाड़ी में गुरुवार से चार दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है। मंदिर समिति के सदस्य उमेश प्रसाद साह ने बताया कि गुरुवार को आयोजन को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। शुक्रवार को विधिवत मंडप प्रवेश एवं आरती का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को दैनिक पूजनादि महारनपन एवं नगर भ्रमण कार्यक्रम संपन्न होगा। वहीं एक फरवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के साथ महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.