कानपुर, जनवरी 29 -- स्टेशन पर खोदी गयी मिट्टी रोड पर डाल दिये जाने से बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन के उत्तर साइड स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है खुदाई के दौरान निकली मिट्टी ठेकेदार ने स्टेशन जाने वाली डामर की मुख्य सड़क पर मिट्टी डाल दी। क्षेत्र में हुई बारिश से वह मिट्टी गीली कीचड़ युक्त हो जाने से यात्री व राहगीर गिर रहे है। इससे उनके कपड़े भी गंदे हो रहे है और भारी परेशानी उठा रहे हें। यही नही रेलवे कालोनी मे निवास करने वाले रेलकर्मी भी इसमे गिरकर जान जोखिम मे डाल रहे है। इससे ठेकेदार के काम के प्रति उनमें आक्रोश नजर आ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...