बेगुसराय, सितम्बर 2 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में प्रस्तावित खेल स्टेडियम निर्माण का कार्य अधर में लटक गया है। इससे खेल प्रेमियों और युवाओं में निराशा है। बताते चलें कि सरकार खेल को बढ़ावा देना चाहती है। युवा पीढ़ी को खेल से जोड़ना चाहती है। सरकार युवाओं को खेल के माध्यम से अपना भविष्य तलाश करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए प्रत्येक प्रखंड में एक खेल स्टेडियम और हर पंचायत में खेल मैदान निर्माण की सरकार की योजना है। इस कड़ी में खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय के मैदान को खेल स्टेडियम बनाने की योजना का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। करीब 9 लाख रुपए की प्राक्कलित राशि से प्रखंड मुख्यालय मैदान को खेल स्टेडियम के रूप में परिणत करने की योजना बनाई गई है। परन्तु, इस मैदान को खेल स्टेडियम बनाने के लिए मैदान का ऊँचीकरण करने व सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.