बेगुसराय, नवम्बर 16 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। सरकार ने किसानों से सरकारी समर्थन मूल्य पर धान खरीद करने का निर्देश जारी कर दिया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान का सरकारी समर्थन मूल्य 2 हजार 369 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के तीन पैक्सों को प्रथम लॉट में धान खरीद करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिनमें सागी,दौलतपुर एवं बाड़ा पैक्स शामिल है। खोदावंदपुर में प्रथम लॉट में एक हजार 281 क्विंटल धान खरीद की हरी झंडी मिली है। इनमें इन तीनों पैक्सों में से प्रत्येक पैक्स को एक लॉट यानी 427 क्विंटल धान खरीद करने का निर्देश है। किसानों को अपना धान बेचने के लिए पैक्स में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। प्रखंड सहकारिता अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि किसानों से धान खरीद करने की तिथि 28 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।...