सीवान, दिसम्बर 17 -- सीवान। जिला के प्रथम जिला पदाधिकारी के राय पॉल लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में नशा जूनियर बनाम खोदाई बारी के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों के बीच काफी संघर्षशील मुकाबला हुआ। पहले हॉफ़ में दोनों टीम बराबरी पर थी। दूसरे हॉफ में खोदाईबारी फुटबॉल टीम ने नशा जूनियर को एक गोल दागकर मैच को जीत लिया। बेस्ट 22 का पुरस्कार खोदाईबारी के जर्सी नो 14 अफजल अली वहीं बेस्ट ऑफ 11 के पुरस्कार नशा जूनियर के जर्सी 7 नेसार और बेस्ट 11 के पुरस्कार खोदाई बारी के खिलाड़ी जर्सी 16 शशि यादव को दिया गया। मुख्यातिथि सचिव मखदूम खान, अध्यक्ष सुधाकर तिवारी, टूर्नामेंट अध्यक्ष मो कादिर उर्फ सहन्त, उपाध्यक्ष मो शहीद, संयुक्त सचिव सद्दाम अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मुख्य निर्णायक नेयाज अहमद, विक्रमा यादव, मुन्ना खान, आमिर अली थे। मौके पर अध्...