सीवान, दिसम्बर 9 -- सीवान। जिले के प्रथम जिला पदाधिकारी के राय पॉल लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को खोदाईबारी और बेलौरी की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच में दोनों टीमों ने एक-एक गोल कर मुकाबले को ड्रॉ पर समाप्त किया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष सुधाकर तिवारी, विशिष्ट अतिथि रामजी प्रसाद, टूर्नामेंट अध्यक्ष अब्दुल कादिर सहन्त तथा सचिव मखदूम खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इसी टूर्नामेंट में फुटबॉल क्लब ने कुरसी क्लब को 1-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। इस मुकाबले के मुख्य अतिथि सचिव मखदूम खान, लीग अध्यक्ष अब्दुल कादिर उर्फ सहन्त और प्रो. मनोज सिंह थे। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट-22 का पुरस्कार बिलौरी की जर्सी नंबर 10 को दिया गया, जबकि दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बेस्ट-11 का पुरस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.