शामली, दिसम्बर 7 -- बिडौली मार्ग के खोडसमा गुरूद्वारे के पास रात्रि करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें हरसाना निवासी एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिजौला के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया,जहॉ पीडित को प्राथमिक उपचार मिल सका। वही दूसरी ओर पिकअप चालक मौके से भाग निकला। चौसाना-बिडौली मार्ग के खोडसमा गुरूद्वारे के पास शनिवार की रात्रि मे एक पिकअप वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। पीडित ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पीडित विकास पुत्र कृष्णपाल निवासी हरसाना ,करनाल मे काम करके अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान जैसे ही गुरूद्वारे के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार के साथ आ रही पिकअप वैन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पीडित सडक के किनारे खाई मे जा गिरा। शोर शराबा हो...