चतरा, फरवरी 21 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की शाम एक बड़ा हादसा टल गया। खोटाही नदी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी और बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। चालक को हल्की चोट आई है। जानकारी के अनुसार कार हजारीबाग की ओर से चतरा की तरफ आ रही थी। इसी दौरान खोटाही नदी के पास अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया। देखते ही देखते कार सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोग...