किशनगंज, जून 24 -- किशनगंज, एक प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती जिले किशनगंज में कालाजार जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि सिर्फ स्वास्थ्य विभाग की तकनीकी दक्षता का परिणाम नहीं है, बल्कि इसमें जनभागीदारी, समय पर उपचार, सतत निगरानी और सामूहिक जागरूकता की अहम भूमिका रही है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में समय-समय पर चलाए गए छिड़काव अभियान, कालाजार खोजी कार्यक्रम और स्वास्थ्य केंद्रों की सक्रियता ने इस अभियान को गति दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 जून से 15 जून 2025 तक जिले भर में चलाए गए कालाजार खोजी अभियान में एक भी नया मरीज नहीं मिला, जो कि जिले के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य उपलब्धि है। इस अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों की टीमों ने घर-घर जाकर कालाजार के संभावित लक्षणों की पहचान की, लेकिन कहीं भी र...