मधुबनी, फरवरी 7 -- लदनियां,निज संवाददाता। शुक्रवार की देर शाम शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई मतगणना के बाद प्रखंड के खोजा पैक्स अध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार यादव को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने 280 मतों के अन्तर से दिलीप कुमार यादव को हराया। कमलेश कुमार यादव को 722, दिलीप कुमार यादव को 442 व रामसेवक चौधरी को 85 वोट मिले। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर ने उन्हें प्रमाणपत्र दिया। शुक्रवार को मतदान हुआ था। जेसी केएल उच्च विद्यालय खाजेडीह में बनाए गए 5 बूथों पर 13 सौ मतदाताओं ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने मताधिकार का प्रयोग किया था और उसी दिन देर शाम प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में मतों की गिनती हुई थी। इसके बाद पैक्स अध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार यादव को निर्वाचित घोषित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.