कानपुर, फरवरी 8 -- सिकंदरा, संवाददाता। राजपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत खोजाफूल में साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल होने से नालियां बजबजा रही हैं और उनसे उठने वाली सड़ांध से ग्रामीणों का जीना मुहाल बना हुआ है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में साफ-सफाई का बुरा हाल है। नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण वे कीचड़ से भरी हुई हैं। यह कीचड़ बहकर रास्तों पर आ जाता है, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई कभी नहीं हुई, जिसके कारण उनमें मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गंदगी और मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की आशंका लगातार बनी हुई है। ग्रामीणों, जिनमें राजू कटियार, माधव दीक्षित, सोनू कटियार, हिमांशु कटियार, सन्नी तिवारी और इब्राहिम का...