बगहा, अगस्त 10 -- मंगलहिया निवासी छोटेलाल मुखिया के पुत्र रामाकांत कुमार भी लापता है। रामाकांत की मां राजमति देवी ने बताया कि बेटे को खोजने के लिए उनके परिवार के लोग धराली के लिए गए थे। रास्ता नहीं होने के कारण वहां की पुलिस उन्हें आगे नहीं जाने दी। वे लोग वापस लौट आए। इधर चनपटिया के दक्षिणी घोघा वार्डनं. चार निवासी रामाधार कुशवाहा को खोजने के लिए उनके साला विवेक कुमार व बहनोई मनोज कुमार कुशवाहा धराली के लिए गए थे। उनलोगों को भी स्थानीय प्रशासन ने आगे नहीं जाने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...