मुख्य संवाददाता, मार्च 21 -- शराबबंदी वाले बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को एक अजीब वाकया हुआ। शहर की एक प्रतिष्ठित मिठाई दुकान के मालिक के घर छापेमारी करने गई आयकर विभाग की टीम को शराब मिल गई। आयकर टीम ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 8 बोतल शराब को जब्त कर लिया। पुलिस ने मिठाई दुकान के मालिक के बेटे महेश कुमार उर्फ संदीप मनकानी को भी गिरफ्तार कर लिया। यह मामला पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी का नाम महेश कुमार है। पासपोर्ट एवं अन्य कागजातों की जांच में महेश का नाम संदीप मनकानी भी पाया गया है। बुद्धा कॉलोनी थानाध्यक्ष सदानंद साह ने बताया कि आयकर विभाग की टीम को छापेमारी के दौरान शराब मिली थी। बकौल थानेदार इनकम टैक्स विभाग की ओर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.